स्टेशन से चुराई गई दो बाइक बरामद
झांसी। ट्रेनों/प्लेटफार्मों पर नशीले पदार्थों की तस्करी एवं ट्रेनों व स्टेशन परिसर में चोरी के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में सीओ जीआरपी सलीम खान के पर्यवेक्षण में विवेक कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी के नेतृत्व में जीआरपी टीम द्वारा 9 सितंबर को रेलवे स्टेशन झांसी इण्डियन आयल डिपो के गेट से 100 मीटर आगे पानी कि टंकी के पास से अमन यादव पुत्र वासुदेव यादव निवासी सुदामापुरी नयागाँव लहरर्गिद थाना सीपरी बाजार झांसी (उ0प्र0) को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से थाना जीआरपी में पंजीकृत दो मुकदमों से सम्बन्धित दो चोरी की मोटरसाईकिल बरामद हुई है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो पुलिस से बचने के लिए चोरी की मोटरसाईकिल पर POLICE का स्टीकर लगवा लेता है।
बरामद मोटरसाइकिल
1- हीरो HF डिलेक्स रजि० नं0 UP93AY5479 चेचिस नम्बर MBLHA7159H9F06777 जो कि थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 298/26 धारा 303 (2) बीएनएस से सम्बन्धित है।
2. TVS Sport UP93AR3158 चेचिस नम्बर MD625MF57F3K30915 जो कि थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 289/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित है।
गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली टीम
जीआरपी प्र0नि0 विवेक कुमार श्रीवास्तव, उ0नि0 श्री अखिलेश राय, हे0का0 आशुतोष तिवारी, शैलेन्द्र चौहान, अमित तिवारी, का0 भाष्कर शुक्ला, मोहित मिश्रा।














