शार्ट सर्किट की चिंगारी से दो मंजिला मकान में लगी आग, तीन झुलसे

0
86
Oplus_16908288

भाजपा नेता अमित साहू समर्थकों सहित पहुंचे, दिया आश्वासन

झांसी। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घनी आबादी के सरांय मोहल्ला में तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब साहू परिवार के दो मंजिला मकान से धुआं का गुबार के साथ आग की लपटे निकलने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में गृहस्थी का सामान, दो स्कूटी भी जलकर राख हो गई। जबकि परिवार के तीन सदस्य झुलस गए।

कोतवाली थाना क्षेत्र के सरांय मोहल्ला में रमेश साहू के मकान में बिजली के बोर्ड से हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने आग का बड़ा रूप ले लिया। आग दो मंजिला मकान में पहुंच गई। इससे कमरे में मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में आस पास के लोगों ने आग बुझाने और कमरे में लगी आग के बीच घिरे लोगों को बचाने का प्रयास करते हुए पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस घटना में घर के अंदर मौजूद गृहस्वामी रमेश, उसकी पत्नी बबीता, और पुत्र राजा झुलस गए, गृहस्थी का सामान सहित दो स्कूटी जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी बताया जा रहा है।

भाजपा नेता अमित साहू समर्थकों सहित पहुंचे, दिया आश्वासन 

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू समर्थकों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार की सहायता के लिए शासन-प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

अमित साहू ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया जाएगा।

इस दौरान आकाश साहू, तलविंदर सरदार, विराज राजपूत, मुदित साहू, ललित साहू सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here