कमल के फूल को जताने का लिया संकल्प 

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के तत्वाधान में व्यापारिक संघ गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा, विशिष्ट अतिथि विधायक रवि शर्मा, जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार एवं अध्यक्षता कर रहे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में अवगत कराते हुए राष्ट्र निर्माण में कमल के फूल को वोट देने का अनुरोध किया। विधायक श्री रवि शर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को पूरे देश में जताने का श्रेय व्यापारी वर्ग को जाता है व्यापारी हमेशा सरकारी खजाने भरने के साथ-साथ देश के हित के लिए हमेशा अग्रसर रहता है, जिला अध्यक्ष हेमंत प्रज्ञा ने भी अपने विचार व्यक्त किये !अध्यक्षता कर रहे संजय पटवारी ने कहा है कि अब समय आ गया है कि व्यापारी एकता को हम वोट बैंक में बदलते हुए भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाई !
कार्यक्रम में संरक्षका संजना पटवारी, जिला अध्यक्ष शालिनी गुरबक्शनी ,महानगर अध्यक्ष माला मल्होत्रा, कैट के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी ,नगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, कैट जिला अध्यक्ष अभिषेक सोनाकिया, चंद अरोड़ा, रितु पांडे, प्रेमलता सेन ,सीमा सराफ, सीमा शर्मा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री संजय सराफ एवं आभार सुनील नेनवानी ने व्यक्त किया !