झांसी। उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय, प्रयागराज द्वारा First Aid Course (Common for both wing ) का आयोजन 09 से 13 सितंबर तक जिला प्रशिक्षण केन्द्र, पश्चिम रेलवे कॉलोनी झांसी पर किया जा रहा है I
इस कोर्स में लीडर ऑफ कोर्स संजय चतुर्वेदी ALT (SCOUT)NCR हैं इनके साथ दिनेश कुमार ALT/S/PRYJ, अनिल कुमार शर्मा ALT/S/PRYJ, अंकित सक्सेना ALT/R/AGC , ज्योति कुमारी ALT/G/PRYJ ट्रेनर के रूप में सहयोग कर रहे हैं और शैलेंद्र दुबे HWB/S/JHS एवं सुब्र्तो भट्टाचार्य HWB/S/PRYJ काउंसिलर के रूप में कार्य कर रहे हैं I
इस कोर्स में झांसी,आगरा और प्रयागराज मण्डल के 37 यूनिट लीडर द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है जिसमें 30 सदस्य स्काउट विंग एवं 07 सदस्य गाइड विंग से प्रतिभाग कर रहे हैं I
9 सितम्बर को सबसे पहले Integration Session, Course Objectives, Daily Routeen और Group Routeen के बारे में बताया गया और यूनिफ़ोर्म और कोर्स नोटबुक बनाने की जानकारी दी गई I इस कोर्स में सहयोग के लिए राज्य मुख्यालय से रवीकान्त शर्मा, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) प्रयागराज और मंजु जोशी राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) प्रयागराज और झांसी मण्डल प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) निर्मल सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं I














