आरपीएफ जांच में जुटी
झांसी। झांसी मंडल के गढ़मऊ स्टेशन की इंजीनियरिंग साइडिंग पर खड़े एक AC लोकोमोटिव से कॉपर केबल चोरी कर ले गए शातिर चोर। आरपीएफ द्वारा जांच तेज कर दी गई है।
केबिल चोरी की रिपोर्ट मिलते ही RPF की एक टीम मौके पर पहुंची, लोकोमोटिव की जांच की और कटी और गायब केबल के बारे में जानकारी इकट्ठा की। चोरों ने मुख्य रूप से ट्रैक्शन मोटर और इंटर-सेक्शन से जुड़ी केबल को निशाना बनाया और चुरा लीं। आरपीएफ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
आरपीएफ द्वारा चोरी की गुत्थी सुलझाने के लिए, मुखबिरों की मदद से घटनास्थल के आस-पास के इलाके कबाड़ियों के गोदाम में तलाश की जा रहे है।














