झांसी। शुक्रवार को पुरानी तहसील के डीड राइटर व अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते हुए उन्हें बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
अधिवक्ता राजेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ता व डीड राइटर्स ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन देते हुए बताया कि पुरानी तहसील स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय का एक और कार्यालय बनाया जा रहा है जिस पर रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर बैठने वाले डीड राइटर व अधिवक्ताओं को नोटिस देकर वहां से जगह खाली करने को कहा गया है।
उन्होंने बताया कि सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स वही लोग देते हैं, और वही से बैठ कर वह लोग अपने घर परिवार का भरण पोषण करते हैं। ऐसे में अगर उन्हें हटाने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था बैठने की नहीं की गई तो करीब ढाई सौ परिवार का भरण पोषण कैसे चलेगा। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि सभी डीड राइटर और अधिवक्ताओं को वहां बैठने के लिए उचित वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए। इस दौरान एडवोकेट अभिनंदन प्रजापति वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र खरे, स्टाम्प बैंडर नायक, एडवोकेट ऋषि नगाइच, ऐडवोकेट सोहेल, डीड राइटर अखिलेश शर्मा, राजेश ऋषि नगाइच, ऐडवोकेट सोहेल, डीड राइटरअखिलेश शर्मा, राजेश कुशवाह, भरत प्रजापति, विवेक तिवारी, देवेंद्र नामदेव, गौरव अग्रवाल, घनश्याम वर्मा, साधना सेंगर, मनीष सोनी, सुरेश चंद्र, दीपक साहू एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।














