झांसी। विविध ज्वलंत समस्याओं को लेकर राष्ट्रभक्त संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह को ज्ञापन देकर समाधान की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि –
ू कानून व्यवस्था से संबंधित मामले जो बड़े मामले होते हैं उनमें कार्रवाई न हो के लीपा-पोती होती है जैसे कि पिछले दिनों भारत का सबसे बड़ा सट्टा कारोबार झांसी में पकड़ा गया अनेकों 25000 के इनामी उसमें घोषित हुए परंतु किसी इनामी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई विवेचक ने तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जिससे अपराधियों को जमानत मिलने में आसानी हुई सिपाही रजत को रॉयल सिटी से क्रेटा कार से तीन बड़े बैग सहित छापा लगने से 15 मिनट पहले जाने दिया गया । सूचना लिख कर दिए जिससे वह निकल गया पूरे सीसीटीवी फुटेज हैं, उसको भी बुलाकर के सरैडर करवा दिया गया जबकि जिस लड़की को बंद किया गया उसको 15-16 साल की उम्र में फंसाकर रजत के द्वारा उसका और उसके पूरे परिवार का जीवन नष्ट कर दिया गया । इसी तरह से अभी हाल ही में अपहरण फिरौती के एक मामले में इंस्पेक्टर का लड़का पकड़ा गया उसको भी धीरे से जेल भेज दिया जबकि ऐसे लोगों का एनकाउंटर होना चाहिए । तत्कालीन एसएसपी झांसी के द्वारा पत्रकारों को बुलाकर जोरदार तरीके से कहा गया की सभी सटोरियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी, अवैध कार्य से कमाए गए पैसे से बनाई गई संपत्तियों जप्त की जाएगी परंतु कुछ नहीं किया गया । सबकी जानकारी में है कि झांसी की तत्कालीन टीम के संरक्षण में सट्टा अवैध शराब जुए का कारोबार पनप रहा था यहां तक की सदर विधायक के बगल में पिछले 10 वर्षों से अवैध शराब का कारोबार निरंतर जारी है।
ू इसी तरह से पूर्व में प्रेम नगर थाने में एक मर्डर हुआ माथे पर दोनों और गन शॉट के निशान थे तत्कालीन थानेदार ने कहा की रेल की पटरियों की गिट्टी लग गई है लेकिन थानेदार लगातार कहीं ना कहीं थानेदार हैं आज तक उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है ऐसे ही अनेकों बड़े मामले हैं जिनके खुलासे नहीं हुए हैं । चाहे प्रेम नगर का धर्मांतरण का मामला हो, चाहे गोकशी का बड़ा मामला हो सभी में सजा दिलाने का रिजल्ट शून्य आता है । मुलजिम बच जाते हैं और ऐसे विवेचको को थानेदार बनाकर पोस्टिंग दे दी जाती है ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।
ू मेडिकल कॉलेज के सामने अनेकों नर्सिंग होम बने हुए हैं जिनकी ना तो मान्यता है। ऐसे 172 के आसपास नर्सिंग होम मेडिकल कॉलेज के सामने और उस क्षेत्र में संचालित हो रहे हैं सभी में सरकारी डॉक्टर इलाज के लिए पहुंचते हैं ना तो उनमें नर्सिंग होम में कोई ट्रेंड स्टाफ है ना ही सुविधा ।
ू झांसी के अंदर पार्किंग की बड़ी समस्या है चैराहों को तो चौड़ा कर दिया गया जबकि सड़क चौड़ी नहीं की गई । इलाइट चैराहे से लेकर सारे चौराहों पर जाम की समस्या निरंतर बनी रहती है जितने भी फुटपाथ हैं बाजारों के अंदर या बनाई हुई आईकॉनिक सड़कों पर सब में अवैध दुकानदार दुकान लगाए हुए हैं । मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री आदि आते हैं तो एक दिन पहले अतिक्रमण हटाया जाता है फिर जस का तस हो जाता है । मरीज को दिखाने आए तीमारदार की गाड़ियां ट्रैफिक पुलिस द्वारा उठा ली जाती हैं रोगी के साथ आया व्यक्ति वैसे ही परेशान होता है फिर वह 3 घंटे अपनी गाड़ी ढूंढता है कि कहां चली गई अतः मेडिकल कॉलेज के आसपास बने नर्सिंग होम में पार्किंग हो यह व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाए ।
ू पिछले डेढ़ साल में झांसी में होने वाले धार्मिक आयोजन में चेन स्नेचिंग की अनेकों घटनाएं घटित हुई है जिनके मुकदमे भी लिखे गए हैं महिलाओं का एक पूरा गैंग है जो यह वारदात करता है परंतु आज तक वह गैंग नहीं पकड़ा गया प्रतिवर्ष 2013-14 से यह गैंग झांसी में आकर धार्मिक आयोजनों में महिलाओं के गलों से चेन काटता है । चेहल्लुम के पहले काशीराम कॉलोनी के मंदिर से हनुमान जी, दुर्गा जी की मूर्ति तोड़ी गई थी जिसको बरामद भी किया गया प्रार्थना पत्र भी दिया गया लेकिन दबाव डालकर प्रार्थना पत्र वापस करवा दिया गया मुकदमा नहीं लिखा गया ना ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई जबकि झांसी का माहौल खराब करने का पूरा प्रयास किया गया इसी तरह से मंदिरों में होने वाली चोरियों पर भी कार्रवाई नहीं हुई है।
ू मॉडिफाइड वाहनों के माध्यम से जंक फूड का कारोबार झांसी में बिना किसी फूड लाइसेंस के खूब पनप रहा है इस पर भी कार्रवाई की आवश्यकता है ।
ू मछली मंडी के बाहर उत्तर प्रदेश सरकार का मॉडल स्कूल है परंतु उसके चारों तरफ मीट और मछली की दुकान लगी रहती हैं ना सफाई रहती है अतः प्रति सप्ताह वहां का अतिक्रमण हटाने की व्यवस्था की जाए । इसी तरह से नगर निगम के द्वारा किसान बाजार से पारस हेल्थ क्लिनिक तक टीन सेड लगा दी गई है जिसके पीछे बड़ा कूड़ा घर बन गया है जबकि सड़कों का चैड़ीकरण किया गया था दूसरी ओर नाला निर्माण किया गया जिसको सड़क से चार फुट ऊपर उठा दिया गया दुकानदारों ने पूरे नाले पर अतिक्रमण कर लिया है इसी सड़क पर नियम विरुद्ध तीन शराब की दुकान खुली हुई है जो मॉडल शॉप नहीं है परंतु सभी पर बड़ा-बड़ा लिखा है बैठकर पीने की उत्तम व्यवस्था बाइक, कारें, आड़ी-तिरछी खड़ी हो जाती हैं । इसी सड़क से समस्त दुर्गा, गणेश विसर्जन के लिए जाते हैं भक्तों और दर्शनार्थियों को अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है ।
ू सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी पैदल व्यक्तियों को चलने के लिए जगह नहीं है सारे फुटपाथ अवैध वेंडर से भरे हुए हैं।
जनहित में आपसे अपेक्षा है कि उक्त बिंदुओं पर स्थानीय प्रशासन को तुरंत कार्रवाई का निर्देश देते हुए समस्याओं के निराकरण के संदर्भ में आप अवश्य आदेशित करने का कष्ट करेंगे।














