झांसी। झांसी। युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ० जयंत सिंह के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी के अनुमोदनोपरांत व प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह की सहमति से विवेक बाबू दोहरे को युवा राष्ट्रीय लोकदल का जिला अध्यक्ष, झांसी मनोनीत किया गया है।
जारी पत्र में प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल ने आशा व्यक्त की है कि विवेक बाबू दोहरे इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करते हुए भारत रत्न चौ० चरण सिंह व चौ० अजित सिंह की विचारधारा तथा रालोद की रीति-नीति में आस्था रखते हुए राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।














