झांसी। रेल प्रशासन द्वारा बताया गया है कि 6 अक्टूबर को अनुरक्षण कार्य हेतु झाँसी मंडल के धौलपुर-झाँसी खण्ड में 4 घंटे तथा झाँसी-बीना खण्ड (अप दिशा) में 3 घंटे का मेगा ब्लाक लिया जा रहा है जिसके कारण गाडिय़ों का पूर्ण व आंशिक निरस्तीकरण एवं समय परिवर्तन किया जा रहा है। इसके तहत ब्लाक की अवधि में धौलपुर-ग्वालियर – 3.45 से 7.45 बजे तक (गाडी सं 12486 एवं गाडी सं 51832 के बीच), ग्वालियर-झाँसी – 4.30 से 8.30 बजे तक (गाडी सं 12486 व गाडी सं 51832 के बीच), झाँसी-ललितपुर – 6.55 से 9.55 बजे तक (गाडी सं 11016 एवं गाडी सं 12541 के बीच), ललितपुर-बीना – 7.40 से 10.40 बजे तक (गाडी सं 11016 एवं गाडी सं 12541 के बीच)।
पूर्ण निरस्तीकरण : 51812 झाँसी-बीना पैसेंजर, 51811 बीना-झाँसी पैसेंजर, 51881 ग्वालियर-आगरा कैंट पैसेंजर, 51882 आगरा कैंट – ग्वालियर पैसेंजर 6 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। आंशिक निरस्तीकरण : 51818/51817 झाँसी-खजुराहो-झाँसी पैसेंजर 6 अक्टूबर को झाँसी एवं ललितपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। 51882 आगरा केंट-ग्वालियर पैसेंजर के निरस्तीकरण को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 51832 आगरा कैंट-झाँसी पैसेंजर को आवश्यकतानुसार रिशेड्युल किया जाएगा जबकि 12541 को ब्लॉक के दौरान रेगुलेट किया जाएगा।