दोषी बख्शे नहीं जाएंगे:, एस एस पी
झांसी। गुरसराय के ग्राम ईदी में रैप पीड़िता आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने फॉरेंसिंक जांच व साक्ष्य जुटाने की बात कहते हुए बताया कि अन्य आरोपियों के खिलाफ इंटरनल मेडिकल परीक्षण, फोरेंसिक जांच व अन्य साक्ष्य जुटाने के बाद कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
एसएसपी ने मीडिया को बताया कि 21 सितंबर को पुलिस को सीएचसी गुरसराय से सूचना मिली थी कि एक युवती की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए परिजनों को सूचना दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपते हुए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई और साक्ष्य एकत्रित किए गए।
उन्होंने बताया कि जाँच के क्रम में आरोपी गणों से पूछताछ के लिये थाना वुलाया गया, गांव के लोगों के बयान लिये गये व डिजिटल साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई जिसमे 16 वर्षीय बाल अपचारी द्वारा घटना स्वीकार करते हुये वताया गया कि 20 सितंबर को 15 बजे उसने 17 वर्षीय बाल अपचारी को FREE FIRE GAME खेलने के लिये सामुदायिक केन्द्र के पास बुलाया था उसी समय उसके पीछे मृतका सामुदायक केन्द्र पर आ गई। मुझसे बात करने के लिये कहा तो 17 वर्षीय बाल अपचारी को बाहर छोड़कर हम दोनों केन्द्र के अन्दर कमरे में चले गये।
वहां पर मृतका द्वारा बताया गया कि उसकी शादी तय हो गयी है परन्तु हम तुम्हारे साथ शादी करना चाहते हैं फिर मैने उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाये और 17 वर्षीय बाल अपचारी को फोन से बताया कि अगर कोई बाहर आता हुआ दिखे तो फोन से बता देना। सम्बंध बनाते समय कन्डोम का प्रयोग किया था और बाद मे वही पर फेंक दिया था। साथ ही 17 वर्षीय बाल अपचारी ने पूछताछ से घटना को स्वीकार करते हुये बताया कि 16 वर्षीय बाल अपचारी के बुलाने पर उसके साथ सामुदायिक केन्द्र आया था। जहाँ पर कुछ समय वाद मृतिका भी आ गई थी 16 वर्षीय बाल अपचारी, मृतका के साथ सामुदायिक केन्द्र के अन्दर चला गया था और मुझे देखरेख के लिये बाहर खड़ा कर गया था और फोन से कहा था कि कोई आये तो फोन कर देना इसी बीच गांव के 2 लोग मोटर साइकिल से आ गये थे तथा एक व्यक्ति पैदल आ रहा था तो मैने 16 वर्षीय बाल अपचारी को केन्द्र से बाहर आने के लिये बोला। उसके बाद 16 वर्षीय बाल अपचारी जब बाहर निकला तो गांव के कुछ लोगों ने मुझे व 16 वर्षीय बाल अपचारी को देख लिया था जिसकी सूचना गांव में फैल गई।
घटना स्थल पर फोरिंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलग्न के दैरान मौके से प्रयोग किया गया कन्डोम कब्जे मे लिया गया जिसकी वीडियो ग्राफी व फोटो ग्राफी की गई जिसे विधिविज्ञान प्रयोग शाला परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है व अन्य नामित आरोपी के सम्बंध मे डिजिटल साक्ष्य, पालीग्राफी टेस्ट कर साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है जिसके आधार पर उनके विरुद्व विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
एसएसपी ने बताया कि अभी तक गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटना से एक प्रोटेक्टन यूज किया मिला जिसे कब्जे में लेकर एफ एस एल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की घटना में संलिप्तता है या नहीं इसलिए उनके खिलाफ साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है, साथ ही उनका इंटरनल मेडिकल परीक्षण कराया गया, साइंटिफिक तरीके से घटना का खुलासा करने में अहम मदद करता है।
उन्होंने बताया कि युवती के भी शरीर से साक्ष्य लेकर सभी को मिलान के लिए फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इस घटना में अभी तक दो बाल अपचारी की संलिप्तता मिली जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा। अन्य के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित कर विवेचना के आधार पर कार्यवाही की जाएगी किसी को क्लीनचिट नहीं दी गई है, कोई भी दोषी बक्शा नहीं जाएगा और किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।














