भाजपा नेता अमित साहू के नेतृत्व में स्वागत को उमड़ा सैलाब
झांसी। भाजपा नेता अमित साहू के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के राजनीतिक व सामाजिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से बड़नगर जाने वाली सेवा संकल्प बाइक यात्रा का झाँसी महानगर विधानसभा की सीमा बूढ़ा भोजला आगमन पर पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत सम्मान किया।
कार्यक्रम संयोजक रामदेव रानू देवलिया, कार्यक्रम से संयोजक कार्यक्रम सह संयोजक सिद्धेश दुबे एवं भाजपा नि जिला महामंत्री अमित साहू ने बताया कि भाजपा द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के राजनीतिक व सामाजिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा संकल्प बाइक यात्रा निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री की जन्मभूमि गुजरात के बड़नगर और कर्मभूमि काशी वाराणसी को जोड़ते हुए यह यात्रा आयोजित की गई है। उत्तर प्रदेश की 10 प्रमुख पवित्र नदियों का जल लेकर 10 टोलियों के माध्यम से यह यात्रा बनारस से बड़नगर जा रही है। प्रत्येक टोली में 50 युवा शामिल हैं। यह केवल जल नहीं है, बल्कि यह 25 वर्षों की तपस्या, सेवा और सुशासन का प्रतीक है।
यात्रा में शामिल जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अमित सिंह जादौन , जिलाध्यक्ष सचिन साहू , महामंत्री अविनाश माते, राशि साहू, सभासद गोकुल दुबे, लखन कुशवाहा अमित राय, कुसुम कुशवाह, सुनील विश्वकर्मा, जीतू शिवहरे ,सौरभ मिश्रा, , मंगलम् दूबे ,गौरभ तिवारी ,शिवम् साहू , प्रबुद्ध सिंह, देव शर्मा ,मुकेश वर्मा, मानव , अनरुस साहू , कुसुम साहू, सुनीता साहू, बबीता साहू, सौरभ गटेल, प्रवीन साहू , मुदित साहू, गोपालसाहू, धनीराम साहू , राकेश साहू एग्रो, राजेश साहू आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संचालक संतोष साहू, व्यापारी नेता ने किया एवं आभार पार्षद किशोर वर्मा ने व्यक्त किया।














