जीआरपी-आरपीएफ टीम ने 62.340 किग्रा गांजा की खेप सहित 3 अंतरप्रांतीय तस्कर पकड़े 

0
97
Oplus_16908288

झांसी। जीआरपी पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में रेलवे स्टेशन व ट्रेनों को नशीले पदार्थों की तस्करी का रास्ता बनाने वालों के खिलाफ जीआरपी-आरपीएफ क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में 62.340 किलो गांजा की खेप बरामद कर अंतरप्रांतीय तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 36.30 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही गांजा बेचने से प्राप्त बताए गए 30 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।

सुबह-सुबह स्टेशन पर दबिश, ई-केबिन के पास पकड़े गए

यह कार्रवाई 4 अक्टूबर की सुबह करीब 7:55 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 1/7 से आगे दिल्ली छोर की ओर बने ई-केबिन के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशवंत साहू, उसकी पत्नी सोनिया साहू तथा सोनम अहिरवार निवासी दतिया मप्र के रूप में हुई है। गांजा की खेप तीन सूटकेस में पैक थी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण और जीआरपी थाना प्रभारी शरेआलम खान के नेतृत्व में की गई। जीआरपी टीम के साथ आरपीएफ क्राइम विंग की टीम ने भी संयुक्त रूप से कार्रवाई में भाग लिया।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

इस मामले में थाना जीआरपी झांसी पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के आपराधिक इतिहास और इस मामले से जुड़े अन्य संभावित लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी शरेआलम खान, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल भाष्कर शुक्ला, महिला कांस्टेबल पूजा यादव और महिला कांस्टेबल रीता बिंद शामिल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here