झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में झांसी रेल मंडल में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा दिनांक 03 अक्टूबर 2026 से 04 अक्टूबर 2026 तक जिला प्रशिक्षण केंद्र, पश्चिम रेलवे कॉलोनी, झांसी में तृतीय सोपान/निपुण की मौखिक एवं प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया गया।
यह परीक्षा जिला मुख्य आयुक्त (स्काउट एवं गाइड) एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) पी.पी. शर्मा, जिला आयुक्त (स्काउट) एवं वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), झांसी आशुतोष चौरसिया तथा जिला आयुक्त (गाइड) एवं वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (समन्वय) रश्मि गौतम के निर्देशन में आयोजित की गई।
दो दिवसीय परीक्षा में झांसी मंडल के कुल 13 स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर ने प्रतिभाग किया। परीक्षा के दौरान एपीआरओ पार्ट-II एवं पार्ट-III के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार विभिन्न विषयों में प्रतिभागियों की मौखिक एवं प्रायोगिक परीक्षा ली गई। इसमें स्काउट इतिहास, यूनिफॉर्म, मार्चपास्ट, प्राथमिक सहायता, पायनियरिंग, अनुमान लगाना सहित विभिन्न स्काउटिंग कौशलों का परीक्षण किया गया।
परीक्षा के प्रथम दिवस 3 अक्टूबर को सहायक जिला आयुक्त (स्काउट) एवं मंडल चिकित्सा अधिकारी, झांसी, डॉ. अभिनव निरंजन ने अपनी उपस्थिति से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनका मनोबल बढ़ाया।
परीक्षा के दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स से प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट), नीतू श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त (गाइड), निर्मल सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट), शैलेन्द्र दुबे, प्रशिक्षण परामर्शदाता (स्काउट), दिनेश कुशवाहा, प्रशिक्षण परामर्शदाता (रोवर), वसीम अहमद, अभिषेक कुशवाहा, रवि पटेरिया, मनोज कुशवाहा एवं नंदिनी महौर उपस्थित रहे।
परीक्षा के माध्यम से प्रतिभागियों के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना तथा स्काउटिंग से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दक्षताओं का मूल्यांकन किया गया। दो दिवसीय परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।














