NCRES की एक और उपलब्धि GDCE परीक्षा की विज्ञप्ति जारी

0
93

झांसी। NCRES के मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि NCRES के महामंत्री आर. पी. सिंह के प्रयासों से NCR जोन में GDCE की परीक्षा कराने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है ।

केंद्रीय अध्यक्ष वी जी गौतम ने बताया कि पूर्व में  3 अगस्त 23 को जारी GDCE का नोटिफिकेशन, जो कि 17 मई 24 को स्थगित होने के उपरांत रेलवे बोर्ड के पत्र 26 मई 25 को निरस्त कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि इन आदेशों के बाद NCRES के महामंत्री आर. पी. सिंह ने GDCE परीक्षा पुनः कराने हेतु रेलवे बोर्ड और महाप्रबंधक, प्रयागराज से मिलकर आपत्ति दर्ज की और महाप्रबंधक के समक्ष मुख्यालय स्तर पर होने वाली स्थाई वार्ता तंत्र की सभा में मद संख्या 18- 07/2025 के अंतर्गत उनके समक्ष GDCE की परीक्षा कराने की माँग की ।

श्री गौतम ने बताया कि महामंत्री आर पी सिंह ने महाप्रबंधक के समक्ष ये रखा कि नार्थ सेन्ट्रल रेलवे में सेफ्टी कैटिगिरी में बड़ी संख्या में रिक्तियां होने से कर्मचारी बेहद दबाव में कार्य कर रहे हैं जो कि संरक्षा के लिये उचित नही है। यहाँ यह कहना भी बेहद आवश्यक है कि GDCE परीक्षा ही जोनल रेलवे के लिये एक ऐसा तरीका है जहाँ कम समय में रिक्तियों को भरा जा सकता है ।

महामंत्री आर पी सिंह के द्वारा HQ PNM में नार्थ सेन्ट्रल रेलवे में भारी मात्रा में रिक्तियों को देखते हुये यहां पर GDCE परीक्षा अविलम्ब कराने हेतु नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की थी जिसके फलस्वरूप आज पूरे NCR में GDCE की परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं ।

मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि महामंत्री आर पी सिंह निरंतर कर्मचारियों के मुद्दों पर हर स्तर पर संघर्ष करते हैं । ये विज्ञप्ति पूरे जोन के कर्मचारियों के लिए दीपावली का उपहार साबित हुआ है। उन्होंने बताया कि इस विज्ञप्ति के जारी होने से पूरे NCR के कर्मचारियों ने महामंत्री आर पी सिंह को धन्यवाद दिया हैं और उनकी कर्मचरियों के प्रति संघर्ष की भावना से हर कदम पर NCRES के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here