झांसी। रे0सु0ब0 झांसी स्टेशन सहायक उपनिरीक्षक संजय प्रताप कुशवाहा हमराह आरक्षी विन्ध्याचल के साथ रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान रेलवे चाइल्ड लाईन सदस्य विशाल अहिरवार व राखी यादव मिले। इसके बाद संयुक्त टीम द्वारा गश्त के दौरान प्लेटफार्म नम्बर 1/7 जीआरपी पुल के पास लगभग 14 वर्षीय लड़का रोते मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम व पता राजेश कुमार पुत्र दर्शन सहनी निवासी ग्राम मौरहा मोहनपुर थाना सामपुर भाटा जिला शिवहर बिहार बताया। उसका कहना था कि वह घर से बिना बताये भाग कर झांसी आ गया है पर अब वह घर जाना चाहता है, लेकिन घर कैसे जाये पता नही चल रहा है। इस पर उस लड़के को पोस्ट पर लाया गया और प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर अग्रिम कार्यवाही हेतु रेलवे चाइल्ड लाइन की सुपुर्दगी में दे दिया।