स्टेशन पर शिविर में कुलियों के स्वास्थ्य को जांचा

0
23

झांसी मंडल द्वारा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कुलियों के स्वास्थ्य की देखभाल एवं उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा व अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ. सुनीता तिर्की के नेतृत्व में मंडलीय रेलवे अस्पताल द्वारा आयोजित इस शिविर में कुलियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर के दौरान कुलियों का शारीरिक परीक्षण करने के साथ ही रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की जांच की गई। जांच के आधार पर चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही, उन्हें स्वस्थ रहने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने, खान-पान में सावधानी बरतने तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

रेलवे स्टेशन पर कुलियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे यात्रियों का सामान निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाने में सहयोग करते हैं और शारीरिक श्रम के माध्यम से अपनी आजीविका अर्जित करते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच एवं देखभाल आवश्यक है। इसी उद्देश्य से आयोजित इस शिविर के माध्यम से कुलियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया गया, ताकि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें।

स्वास्थ्य जांच शिविर में महेंद्र पाल, बृजेंद्र कुमार, विकास सिंह, मोहम्मद रफीक, आनंद कुमार, कमल सिंह, मातादीन, मनोज कुमार, राम नारायण, रामदयाल, विशंभर दयाल, प्रकाश, सुंदरलाल, जगदीश अहिरवार, अमर सिंह, देवी प्रसाद, प्रीतम, महेंद्र सिंह, कप्तान योगी सहित अन्य कुलियों ने स्वास्थ्य जांच की सुविधा का लाभ उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here