अवैध नर्सिंग होम: सीएमओ सहित 5 अफसरों के खिलाफ दी तहरीर

0
146
Oplus_16908288

तहरीर में पूर्व सचिव व वर्तमान अधिशासी अभियंता जेडीए, अग्नि शमन अधिकारी, औषधि निरीक्षक, पूर्व सीएमओ

झांसी। अधिकारियों के संरक्षण में चल रहे अवैध नर्सिंग होम के विरुद्ध बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय, प्रवक्ता रघुराज शर्मा, विधी प्रकोष्ठ प्रदीप नाथ झा, ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को पूर्व चिकित्साधिकारी डा सुधाकर पांडेय, वर्तमान तैनाती ज्वाइंट डायरेक्टर कानपुर, झाँसी विकास प्राधिकरण की पूर्व सचिव उपमा पांडेय वर्तमान तैनाती ए डी एम प्रयागराज एवं वर्तमान अधिशासी अभियंता राजकुमार, झांसी अग्नि शमन अधिकारी राजकिशोर राय, झांसी औषधि निरीक्षक राहुल कुमार के विरुद्ध लिखित तहरीर दी।

तहरीर मैं आरोप लगाया कि सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा झाँसी में चल रहे अवैध नर्सिंग होम को पहले नर्सिंग होम चलायें जाने के लिए एन ओ सी प्रदान की गयी और अब उन्हें नोटिस जारी किये जा रहे कि नियामावली के तहत व्यवस्था सुचारू करें अन्यथा आपका लाइंस निरस्त किया जायेगा।

इसी प्रकार झाँसी विकास प्राधिकरण ने नर्सिंग होम के ना तो नक्शे पास किए हैं ना ही भू-उपयोग के तहत कार्रवाई की है औषधि निरीक्षक की कार्यशैली इसलिए सबालो के घेरे में कि सभी नर्सिंग होम कैमिस्ट की दुकानें संचालित करता दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शीर्ध जांच कराकर मुकद्दमा दर्ज किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here