झांसी। रवि कान्त जिलामंत्री ने मीडिया को जारी पत्र में बताया गया है कि UMRKS/ ORG/ DISCIPLINE/ 04/2026 दिनांक 12.09.2026 एवं BRMS/ UMRKS-2025 दिनांक 15.09.2026 के द्वारा पूर्व महामंत्री को संगठन विरोधी कारणों से UMRKS संगठन के महामंत्री के दायित्वों तथा साधारण सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया, जिसकी सूचना, प्रदेश एवं जिला को भी लिखित रूप से प्राप्त कराया गया है के क्रम में जिला इकाई के निर्णय लिया है कि ऐसे पदाधिकारी जो संगठन की मर्यादा एवं विचारों के विरूद्ध कार्य कर रहे है। इनकी जरूरत संगठन में नहीं है इसलिये दिनांक 28.09.2026 की बैठक में सर्वसम्मत से रूपम पाण्डे, संयुक्त मंत्री को जिला कार्य समिति से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। जिसकी सूचना सभी उच्चाधिकारियों/पदाधिकारियों को प्रेषित की जा रही है।














