महाकाली मंदिर पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य, गाय माता का पोषण व संरक्षण का दिया संदेश

0
63

झांसी। लक्ष्मी गेट बाहर स्थित सिद्धपीठ महाकाली मंदिर में ज्योतिर्मठ अवान्तर भानपुरा पीठ, मंदसौर (म.प्र.) के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने भक्तों को दर्शन आशीर्वाद देते हुए कहा गाय विश्व की माता है। उन्होंने इसके पोषण व संरक्षण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा काम – वासना, लोभ, मोह, माया से दूर रहें क्योंकि यह प्रतिष्ठा व सम्मान को निगल जाते हैं। युवा संयम पूर्वक व सदाचार के साथ पुरातन संस्कृति व माता पिता, गुरुजनों के वचनों का पालन करते हुए आगे बढ़ेंगे तभी भला होगा।

असम जाते समय महाकाली विद्यापीठ मंदिर पहुंचे शंकराचार्य जी का मंदिर के प्रधान पुजारी अजय त्रिवेदी सहित श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ शंकराचार्य जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन से मंदिर परिसर और भी भक्तिमय हो उठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here