झांसी। उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग जनपद शाखा झांसी का शपथ ग्रहण समारोह उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष ग्यासीलाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा द्वारा नव निर्वाचित देवेन्द्र सिंह बुन्देला जिलाध्यक्ष, सुरेश कुमार अडज़रिया जिलामंत्री, रामकुमार सहारिया उपाध्यक्ष, बिहारीलाल केाषाध्यक्ष, मुकेश कुशवाहा सह कोषाध्यक्ष, महेन्द्र कुमार वर्मा आडीटर, वृन्दावन यादव संयुक्त मंत्री, मीना आले संगठन मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य- सिया, लखनलाल वर्मा, नाथूराम कुशवाहा, अजय वर्मा, वेदप्रकाश राना उपमंत्री, राजू संयुक्त, प्रकाश चन्द्र जोशी संयुक्त मंत्री, संतोष कुमार संगठन मंत्री, हेमन्त कुमार संगठन मंत्री, विनोद कुमार रावत, खेमचन्द्र अडज़रिया, मुरारीलाल उपाध्यक्ष आदि को शपथ दिलायी।
कार्यक्रम में महासंघ के राकेश चौधरी, दिनेश भार्गव, डीपी सिंह गौर, कुंदनलाल, कुंवर बहादुर, मनोहर लाल श्रीवास, पूरन सिंह अशोक सिंह, लाखन सिंह चौहान, नसीम उद्दीन, लालजी नापित, अमर सिंह बग्गन, संजीव श्रीवास्तव, हेमन्त वर्मा, अखलेश कुमार, संतोष सिंह गौर, महेन्द्र कुमार, किरन चौधरी, सीमा दुबे, रूकमणी ऊषमा गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, अब्दुल रहीश आदि उपस्थित रहे। समारोह में पूर्व महिला कर्मचारी नेत्री रामकली को उनके संघर्ष को देखते हुये प्रतीक चिन्ह, शॉल एवं सुअपा बांधकर सम्मानित किया गया। संचालन रामस्वरूप भारती ने किया। अंत में जिला प्रवक्ता रामबाबू विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया।