मैसूरु–झांसी व हुबल्ली–झांसी के बीच चलेगी एक-एक वन-वे विशेष एक्सप्रेस

0
5
Oplus_16908288

झांसी। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्री भार को कम करने के उद्देश्य से मैसूरु से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तथा हुबल्ली से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच एक-एक वन-वे विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

गाड़ी संख्या 07349 हुबल्ली–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी वन-वे विशेष एक्सप्रेस दिनांक 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को हुबल्ली से रात 23:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गडग (01:00/01:05) बजे, बादामी (02:12/02:13), बागलकोट (02:50/02:55), बीजापुर (05:25/05:30), सोलापुर (08:25/08:35), दौंड (11:10/11:15) बजे, कोपरगांव (14:55/14:57) बजे, मनमाड जंक्शन (16:45/16:55) बजे, भुसावल (19:25/19:35) इटारसी (00:35/00:45) रानी कमलापति स्टेशन (02:04/02:12) होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर सुबह 06:30 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 06275 मैसूरु–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी वन-वे विशेष एक्सप्रेस दिनांक 21 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को मैसूरु से शाम 17:05 बजे प्रस्थान कर एसएमवीटी बेंगलुरु से 20:15/20:25 बजे, धर्मावरम (23:58/00:03), सिकंदराबाद (09:00/09:15), काजीपेट (11:18/11:20), बल्हारशाह (16:08/16:10), नागपुर (20:10/20:20), इटारसी (02:30/02:40), भोपाल (04:40/04:50) होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर सुबह 10:00 बजे पहुंचेगी।

दोनों विशेष ट्रेनों में 20 कोच होंगे, जिनमें जीएससीएन-12, जीएस-06 तथा एसएलआरडी-02 कोच शामिल हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी एवं अन्य जानकारी रेलवे के आधिकारिक पूछताछ माध्यमों 139/NTES से अवश्य प्राप्त कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here