ट्रेनों में यात्रियों से वसूली करने वाले 4 किन्नर दबोचे

0
11
Oplus_16908288

आरपीएफ झांसी स्टेशन पोस्ट की टीम की ट्रेनों में निगरानी के दौरान पकड़े गए चारों

झांसी। झांसी स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट ने ट्रेनों में यात्रियों से जबरन वसूली करने वाले चार किन्नरों को पकड़ कर की गई कार्रवाई से यात्रियों ने राहत महसूस की है। आरपीएफ की यह कार्रवाई ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा व अनधिकृत गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रेलवे सुरक्षा बल की जिम्मेदारी रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ रेलवे परिसर और ट्रेनों में नियमों का पालन कराना भी है। इसी क्रम में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन की आरपीएफ पोस्ट की टीम ने ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगने की गतिविधि में शामिल चार किन्नरों को पकड़ा। गौरतलब है कि ट्रेनों में यात्रियों को कई बार ऐसे अवांछितों का सामना करना पड़ता है, जो उनसे जबरन पैसे वसूलते हैं और न देने पर अभद्रता व मारपीट करते हैं। इस तरह की शिकायतों को आरपीएफ ने गंभीरता से लिया और रेलगाड़ियों में निगरानी शुरू कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here