- सर्विलांस सेल टीम ने 25 खोये मोबाइल फोन खोजे
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओपी सिंह के निर्देशन में प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम द्वारा 25 अदद खोये हुये स्मार्ट फोन को बरामद किया गया। बरामद सभी मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रूपये है।
बरामद किए गए खोये मोबाइल फोन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके मालिकों को सौंपे गए। जिन्हें खोए मोबाइल फोन मिले उनके नाम मालिक कौशल राय गल्ला मण्डी रोड थाना नवाबाद, अखन पाल दतिया गेट बाहर थाना कोतवाली, स्वाती चौबे नई बस्ती कोतवाली, विनोद सिंह दतिया गेट थाना कोतवाली, प्रियंका यादव कस्बा चिरगांव, हरिमोहन नवाबाद, रमेश कुमार झोकन बाग थाना कोतवाली, क्रान्ति कुमार पाण्डेय पुलिस लाइन्स झांसी, प्रया दुबे कस्बा मोंठ, ममता देवी बस स्टैण्ड थाना नवाबाद, रिषभ कुशवाहा सूजे खां खिडकी बाहर कोतवाली, शाहरुख खां सिविल लाइन, रवि साहू नैनागढ थाना प्रेमनगर, केशव कुमार कस्बा सकरार, सौरभ श्रीवास्तव साहनी विहार कालोनी, सुखविन्दर सिंह आर्मी कैण्ट, नीलू साहू प्रेमनगर, एस.के. वाजपेयी चमनगंज थाना सीपरी बाजार, शिव कुमार वर्मा नई बस्ती, अशोक कुमार सिंह नारायण बाग, प्रदीप कुशवाहा शिवाजी नगर, अमित चक्रवर्ती कोतवाली, संतोष कुशवाहा पुलिस कालोनी झांसी, अमित कुमार आर्मी कैण्ट, संदीप गुप्ता दतिया म.प्र. हैं। सभी ने मोबाइल फोन पाकर झाँसी पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित कर सराहना की। मोबाइल फोन बरामद करने वाली टीम में विजय कुमार पाण्डेय, प्रभारी सर्विलांस झांसी मय टीम का0 दुर्गेश चौहान, मनोज कुमार, प्रशांत कुमार सर्विलांस टीम झाँसी शामिल रहे।