झांसी। सनशाइन क्लब का 29 वां चार्टर्ड नाइट व शपथ ग्रहण समारोह अशोक सिंघल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि महापौर राम तीर्थ सिंघल एवं मनमोहन गेड़ा के सानिध्य में संपन्न हो गया। अतिथियों का स्वागत डॉक्टर एलसी अग्रवाल, विशाल गुप्ता, विजय सिंह, अखिलेश बिलगैंया व सुभाष मित्तल ने किया। सनशाइन की 29 वीं संस्थापक संध्या पर अशोक पीएनबी, श्याम मुरारी अग्रवाल, लखन लाल अग्रवाल, संजय यादव, उमेश गुप्ता, अशोक सिंघल, वैदेही शरण सरावगी सभी पूर्व अध्यक्षों के साथ व संस्थापक सदस्य ने केक काटकर चार्टर्ड नाइट मनाई। इस दौरान वर्ष 2020 के संस्था के अध्यक्ष नीरज भटनागर, कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता, सचिव नवीन श्रीवास्तव, चेयर पर्सन भारती गुप्ता, विंग सेक्रेटरी सीमा अग्रवाल को शपथ मुख्य अतिथि द्वारा दिलाई गई। मनमोहन गेड़ा द्वारा नवीन पदाधिकारियों का आसन परिवर्तन कराया गया एवं मुख्य अतिथि द्वारा नए सदस्यों मनमोहन बिरथरे मार्तंड एअंजनी गुप्ता एमहेंद्र अग्रवाल को भी सदस्य पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वर्ष 2019 का प्रतिवेदन सचिव नवीन श्रीवास्तव एवं चेयर पर्सन वंदना भटनागर द्वारा प्रस्तुत किया गया।
प्रारंभ में वंदे मातरम समूह गान ममता अग्रवाल, रेखा सरावगी, दीपा यादव, वंदना भटनागर एवं संजना गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। अंत में मुख्य अतिथि को आशीष सोनी, अजय निगम, घनश्याम अग्रवाल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप नगवाले, राजेंद्र गर्ग, सरिता अग्रवाल, निशा श्रीवास्तव, राजीव नगरिया, सविता कनोडिया, सुनीति बिलगैंया, मीनू गर्ग, अंजलि निगम, शरद पहारिया, ममता अग्रवाल, रीता सेठ, कुसुम सिंगल, संदेश अग्रवाल, विशाल बत्रा, आशा अग्रवाल, रंजना गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन वैदेही शरण सरावगी ने व आभार सचिव नवीन श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।