झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ के मंडल कार्यालय शुक्ल सदन पर संघ के मंडल अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया व महामंत्री आरपी सिंह के संदेश को पढ़ कर सुनाया। इस अवसर पर मंडल सचिव वीजी गौतम, संगठक टीपी सिंह,उपाध्यक्ष बीके सिंह, आरपी शुक्ला के अलावा समस्त शाखाओं के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भानु प्रताप सिंह चंदेल सहायक महासचिव ने ध्वजारोहण में सहयोग किया। कार्यक्रम में संजीवन राय, केपी सिंह व बृजेन्द्र गौर ने देश भक्ति के गीत सुना कर देश भक्ति की भावना भर दी। इस मौके पर महिला प्रतिनिधि के रूप में सुनीता झा, आरती तमोरी, कविता तिवारी, सरिता दास आदि उपस्थित रहीं। संचालन विवेक चड्ढा ने और आभार मोहम्मद उमर खान ने व्यक्त किया।