झांसी। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के प्रयासों से स्टेशन मास्टर्स संवर्ग के लिए ग्रेड पे 5400 एमएसीपी (संशोधि सुनिश्चित कैरियर प्रोन्नति) का पत्र रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किया गया है। अब स्टेशन मास्टर्स संवर्ग को 4200 प्रारंभिक वेतनमान के साथ प्रथम ग्रेड पे 4600, द्वितीय ग्रेड पे 4800 एवं तृतीय एमएसीपी 5400 के पात्र हो गए हैं। अर्थात अब स्टेशन मास्टर्स संवर्ग को गजेटेड 5400 का ग्रेड पे मिलेगा। यह स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की बहुत बड़ी जीत है। हालांकि दोनों मान्यता प्राप्त यूनियन द्वारा यह मांग अपने संगठन द्वारा पीएनएम के माध्यम से उठाई गई थी किन्तु एस्मा के महासचिव पी सुनील कुमार, केन्द्रीय अध्यक्ष धनंजय चंद्राते द्वारा किये गए अतुलनीय प्रयासों द्वारा यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।
गौरतलब है कि आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की नई दिल्ली में आयोजित रैली की अनुमति दिल्ली प्रशासन द्वारा रद्द कर दी गई थी। इसकेबावजूद संगठन की सीईसी की मीटिंग जारी रही। जिसमें देशभर से आये तीन हजार स्टेशन मास्टर्स ने भाग लिया। झांसी मण्डल से भी 68 स्टेशन मास्टर्स सम्मिलित हुये। झांसी मण्डल से केन्द्रीय उपाध्यक्ष एएन तिवारी, मण्डल सचिव अजय दुबे, मण्डल अध्यक्ष राजवीर खुराना, मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष राजेश मीना, मण्डल कोषाध्यक्ष लक्ष्मण रिछारिया, शाखा सचिव झांसी सीएल यादव, शाखा अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, शाखा सचिव ग्वालियर, जीएस राठौर, शाखा सहा. सचिव ओपी सूर्यवंशी, शाखा उपाध्यक्ष डीके सिंह सहित सभी सार्थियों ने यह खबर पूरे मण्डल के साथियों को बतायी सभी में खुशी की लहर दौड़ गयी है क्योंकि आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसियेशन इसके लिये लम्बे समय से संघर्ष कर रही थी।