झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया गया है कि 12533 लखनऊ-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय में 25 जून से परिवर्तन किया जा रहा है। इसके तहत यह गाड़ी लखनऊ जंक्शन (उत्तर पूर्व रेलवे) से 19.45 बजे के स्थान पर 19.20 बजे प्रस्थान करेगी। उन्नाव 20.42 -20.44 के स्थान पर 20.31-20.33 बजे, कानपुर सेंट्रल 21.20-21.30 के स्थान पर 21.05-21.10 बजे, उरई 22.56-22.58 के स्थान पर 22.43-22.45 बजे, झांसी 1.30-1.40 बजे, ललितपुर 2.34-2.36 बजे पहुंचेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस आगमन 19.50 बजे होगा। इस तरह झांसी से मुंबई तक गाडी के ठहराव के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।













