झांसी। रेल प्रशासन द्वारा बताया गया है कि कोरोना वायरस के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम हुई है। इसको ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का निरस्तीकरण किया जा रहा है। इसमें झांसी मंडल से गुजरने एवं चलने वाली 01707 जबलपुर से अटारी के मध्य 20 से 31 मार्च तक, 01708 अटारी से जबलपुर 20 से 31 मार्च तक, 01709 जबलपुर से अटारी 20 से 31 मार्च तक, 01710 अटारी से जबलपुर 20 से 31 मार्च तक, 12191 निजामुद्दीन से जबलपुर 20 से 31 मार्च तक, 12192 जबलपुर से निजामुद्दीन 20 से 31 मार्च तक, 12279 झांसी से नई दिल्ली 20 से 31 मार्च तक, 12280 नई दिल्ली से झांसी 20 से 31 मार्च तक, 19663 इंदौर से खजुराहो 20 से 31 मार्च तक, 19664 खजुराहो से इंदौर 20 से 31 मार्च तक 82401/03 वाराणसी से इंदौर 19 से 31 मार्च तक, 82402/04 इंदौर से वाराणसी 19 से 31 मार्च तक, 04155 कानपुर से काचीगुडा 26 मार्च, 04156 काचीगुडा से कानपुर 27 मार्च, 22221 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से निजामुद्दीन 20, 23, 27, 30 मार्च, 22222 निजामुद्दीन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 21, 24, 26, 31 मार्च को निरस्त रहेगी।