• स्टीम क्लीनर से सेनेटाइज की जरूरत
    झांसी। उमरे के झांसी स्टेशन पर आज दिन भर सन्नाटा छाया रहा। इक्का-दुक्का लम्बी दूरी की ट्रेनों ने प्लेटफार्म का सन्नाटा तोड़ा। इन ट्रेनों से झांसी स्टेशन पर उतरे चंद यात्रियों का मुख्य द्वार पर उपस्थित चिकित्सा कर्मियों की टीम द्वारा परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद सम्बन्धित यात्रियों को जाने दिया गया। इसके अलावा सफाई कर्मी प्लेटफार्म पर सफाई करते नजर आए। ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लगने के कारण प्लेटफार्म पर स्थित खानपान की स्टालों बन्द कर दी गयी हैं। संचालक गण स्टालों से सभी प्रकार का सामान समेट कर ले गए, किन्तु गन्दगी छोड़ गए। इस स्थिति के चलते स्टालों पर मक्ख्यिां भिनभिना रहीं हैं वहीं उनकी अलमारियों में जीवाणु पनप रहे हैं। लगभग यही हाल प्लेटफार्म के वाटर बूथों का है। रेल प्रशासन को चाहिए कि प्लेटफार्म पर लावारिस खाली स्टालों व वाटर बूथों को स्टीम क्लीनर द्वारा सेनेटाइज कराया जाना चाहिए ताकि जीवाणु पनप नहीं सकें।