झांसी। कोरोना संकट में गरीबों व बेसहारा जरूरतमंदों की मदद कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का लगातार प्रयास प्रगति रथ संस्था जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर रही है। संस्था के मानव सेवा के प्रयासों की विधायक रवि शर्मा दर्शाया की गई है।
दरअसल, प्रगति रथ समाजसेवी संस्था द्वारा निर्धन लोगों को भोजन के साथ राशन सामग्री पहुंचा कर राहत देने का काम कर रही है। लॉक डाउन के माहौल में उनके द्वारा किया जा रहा कार्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। संस्था जिला प्रशासन के साथ मिलकर महानगर में पीड़ितों को मदद पहुंचा कर हालातों पर काबू करने का काम कर रही है। जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रगति रथ समाजसेवी संस्था को जिले के सुमेर नगर क्षेत्र में गरीबों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। संस्था के अध्यक्ष विजय सिंह चौहान की देखरेख में संस्था के पदाधिकारी सुमेर नगर के साथ आप पास के इलाके में गरीब और निर्धन परिवार को लगातार राहत सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। प्रतिदिन सुबह संस्था के प्रेम नगर स्थित कार्यालय पर राहत सामग्री के पैकेट बनाए जाते हैं। संस्था के लगभग 2 दर्जन से अधिक सदस्य रोजाना 500 पैकेट तैयार करते हैं और बताए गए क्षेत्र के अलावा महानगर के अन्य ग्रामीण और गरीब बस्तियों में राहत सामग्री जैसे आटा, दाल, तेल, सोयाबीन की बरी, चावल, बेसन, दलिया, मसाले आदि उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा संस्था के कुछ सदस्य महानगर की सड़कों पर बाहर दूरदराज से आने वाले राहगीरों को खिचड़ी एवं पूरी सब्जी के पैकेट भी उपलब्ध कराने में जुटे हैं। संस्था की सचिव डा. संध्या चौहान ने बताया कि नर नारायण सेवा के उद्देश्य को लेकर प्रगति रथ जनसेवा कर रही है। संस्था अपने व्यक्तिगत आर्थिक स्रोतों से लगातार समाज सेवा कर रही है। संस्था के सदस्यों ने बुधवार को सुमेर नगर के विभिन्न परिवारों में 15 दिनों की राशन सामग्री उपलब्ध कराई। इसके अलावा शिवपुरी हाईवे के आसपास ग्रामीण अंचलों व सीपरी बाजार, इलाइट चौराहे पर राहगीरों को भोजन पैकेट उपलब्ध कराए। प्रगति रथ के इन प्रयासों को निरंतर देख कर सदर विधायक रवि शर्मा ने भी संस्था के पदाधिकारियों के साथ मिलकर गरीब परिवारों में राशन सामग्री का वितरण किया। संस्था के प्रयासों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आज के इस संकट के समय में लोगों की निस्वार्थ सेवा कर प्रगति रथ संस्था ने लोगों के बीच अपना एक नया आयाम स्थापित किया है। संस्था के अध्यक्ष, सचिव एवं सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। संस्था के सदस्य राहत सामग्री एवं भोजन पैकेट वितरण के दौरान शासन के दिशा निर्देशों का भी खास ध्यान दे रहे हैं। बुधवार को राहत सामग्री देने निकली प्रगति रथ संस्था की टीम में बाबा चौहान, अगस्टिन नोरोन्ह, रण्डोल्फ मॉरिस, मयंक चौकसे, कालीचरण, विनोद, जरीना, सुमन एवं जमेटो फीडिंग इंडिया के अर्चिता गुप्ता, गौरव सिंह, ऋतुराज सिंह, अनस, फरीद अहमद, आदि उपस्थित रहे।