कोविड -19 से राष्ट्र की सुरक्षा हेतु  उत्तर मध्य रेलवे कर रहा  निरंतर प्रयास

पार्सल बुकिंग से जुड़ी किसी जानकारी और सहायता के लिए कर सकते हैं 138 एवं 139 हेल्पलाइन का प्रयोग

। कोविड 19 से राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उमरे निरंतर प्रयास कर रहा है। 1.      लॉकडाउन अवधि में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय एवं तीनों मंडलों के कर्मठ कर्मचारी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए नि:स्वार्थ भाव से स्वेच्छापूर्वक असहाय और गरीब लोगों को तैयार भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। उत्तर मध्य रेलवे अपने रेल सुरक्षा बलस्काउट एवं गाइडआई आर सीटीसी के बेस किचन, कर्मियों के सामूहिक प्रयासों के  माध्यम से ये भोजन उपलब्ध करा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा लॉकडाउन अवधि में अबतक अपने इन प्रयासों से 40000 से अधिक जरूरतमंदों को भोजन प्रदान कर सहायता प्रदान की गई। 2.   उत्तर मध्य रेलवे कोविड-19 के प्रसार को रोकने अपने प्रयासों के साथ ही भारत सरकार के स्वास्थ्य कर्मियों की सहायता हेतु हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे के कारखानों एवं मंडलों द्वारा आंतरिक स्रोतों से रीयूज़ेबल मास्क एवं सैनेटाइज़र का उत्पादन किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा दिनांक 11.04.2020 तक आंतरिक स्रोतों से निम्न विवरणानुसार उतपादन किया गया है:- 

मंडल/कारखानाइनहाउस रीयूज़ेबल फेसमास्क उत्पादन  (संख्या)इनहाउस सैनेटाइज़र उत्पादन (लीटर)
11.04.20अबतक का कुल11.04.20अबतक का कुल
प्रयागराज50007639703165
झांसी800101350600
आगरा270930101332
झांसी वैगन मरम्मत कारखाना2003651500590
कोच मिडलाइफ रिहैबिलिटेशन कारखाना झांसी0 305000
कुल62701025345005687

3.       उत्तर मध्य रेलवे द्वारा रेल उपयोगकर्ताओं, अन्य नागरिकों और माल परिवहन के  विषयों से जुड़ी जानकारियों की उपलब्धता एवं समस्याओं के समाधान हेतु  हेल्पलाइन सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समय पर सभी को हेल्पलाइन नंबर 138 एवं 139 पर पूछी गई जानकारियों को प्राथमिकता और तत्परता से उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही पूरी प्रक्रिया को मॉनीटर करते हुए प्रत्येक पूछताछ का पूरा विवरण  रखा जा जा रहा है।  लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने की दृष्टि से पार्सल बुकिंग से जुडी किसी भी पूछताछ को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है और ना सिर्फ जानकारी बल्कि हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। 138 पर आने वाली प्रत्येक कॉल जियो फेंस्ड है और यह कॉलर के सबसे करीब के रेल नियंत्रण  कार्यालय(जहां सदैव 24 घंटे कोई ना कोई रेल कर्मी जो स्थानीय भाषा और स्थानीय विषयो का जानकार होता है वह जानकारी प्रदान करने हेतु उप्लब्ध रहता है) से ही कनेक्ट होती है। इससे कॉल करने वाले को जिस भाषा में वह सहजता महसूस करत है उसमें जानाकारी प्राप्त हो जाती है।

4.        उल्लेखनीय है आज दिनांक 12.04.2020 को झांसी स्टेशन पर नई दिल्ली से दवाईयों के 125 पैकेटों  को उतारा गया. सभी व्यापारी एवं आवश्यक वस्तुओं जैसे- मेडिकल इक्विपमेंट, दवाईयां, खाद्यान्न आदि को पार्सल से बुक करके भेजा जा सकता है.  इसके अतिरिक्त रेलवे पार्सल बुकिंग से जुड़े निम्न नबंरों पर भी कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है:

झांसी मंडल- 9794831208, 05102446066