झांसी। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल के नेतृत्व मे निर्धारित प्रस्तावित सफाई कर्मचारियो की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान हेतु सैकडों महिला – पुरुष सफाई कर्मचारियों की उपस्थित में प्रदर्शन कर ज्ञापन अरुण कुमार गुप्ता अपर नगर आयुक्त , शादाब असलम अपर नगर आयुक्त , क्षेत्राधिकारी पुलिस संग्राम सिंह व नवाबाद प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा आदि की उपस्थिति में दिया गया। इस पर अपर नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया की नगर आयुक्त जी से वार्ता के पश्चात दो दिवस मे समस्याओ का समाधान किया जाएगा। जिस पर अशोक प्याल ने स्पष्ट कह दिया कि काफी लंबे समय से समस्याओ का समाधान ना होने से सफाई कर्मचारी परेशान है यदि समस्याओं का समाधान 3 दिन मे नही होता है तो 26जून से संघ पुनः प्रदर्शन करने को बाध्य होगा ॥












