झांसी। मंडल रेल प्रबंधक, झांसी मंडल संदीप माथुर द्वारा रेलवे ऑफिसर्स कालोनी में बन रहे क्वार्टर्स का निरीक्षण किया गया। इन क्वार्टर्स का निर्माण आर वी एन एल( रेल विकास निगम लिमिटेड )द्वारा कराया जा रहा है। इनमें दो क्वार्टर्स का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा इलाइट – चित्रा चौराहा रोड़ पर बन रहे पांच क्वार्टर्स का कार्य प्रगति पर है। मंडल रेल प्रबंधक ने कार्य प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये।
इसके अलावा 10 क्वार्टर्स का निर्माण आर वी एन एल द्वारा किया जाना है। श्री माथुर ने 10 क्वार्टर्स के ले – आउट को भी देखा तथा संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर/ आर वी एन एल के.के.तलरेजा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राजेश कुमार श्रीवास्तव तथा मंडल इंजीनियर(मुख्यालय) राजेश्वर उपस्थित रहे।