झांसी। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन केंद्रीय कार्यकारणी के आहवाहन पर समस्त भारतीय रेल के मंडलों में एस्मा का शक्ति दिवस (पावर डे,) मनाया गया। जिसके अंतर्गत सभी मंडल में स्टेशन मास्टर्स शांति पूर्ण तरीके से ,आंदोलनरत होकर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को संबोंधित ज्ञापन मंडल रेल प्रबन्धक को सौंपे गए। झांसी मंडल में भी आज मंडल सचिव अजय दुबे के नेतृत्व में  राजेश नामदेव मंडल उपाध्यक्ष के साथ झांसी मुख्यालय शाखा सचिब सीएल यादव,  शाखा अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तब ,ललितपुर बबीना शाखा प्रभारी जगभान , हरिओम लाहौरिया के प्रतिनिधिमंडल द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन करते हुए मंडल रेल प्रबन्धक झांसी को ज्ञापन दिया गया ।जिसमें प्रमुख मांगे इस प्रकार है:-
1:- रेलवे का निजीकरण, निगमीकरण बंद किया जाए
2:- स्टेशन मास्टर्स एवम इनके फील्ड स्टाफ को कोविड-19 से सुरक्षा हेतु बीमा कवर 50 लाख का प्रदान किया जाए
3:- अमानवीय ई आई रोस्टर को समाप्त किया जाए
4:- रेलगाड़ियों को निजी हाथों में बेचना ,रेलवे के शेयर आई आर सी टी सी, कॉनकॉर बेचना बंद किया जाए।
5:- श्रम विरोधी सुधार कानूनों को वापस लिया जाए।
झांसी मंडल में 550 स्टेशन मास्टर्स द्वारा सोशल मीडिया व्हाट्स ऐप ,फेसबुक, ट्विटर पर इन मांगों के समर्थन में एक व्यापक आंदोलन जारी है जो आज से 13 अगस्त तक चलेगा।
इसी तारतम्य में प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, चैयरमेन रेलवे बोर्ड, मेंबर ट्रैफिक, मेंबर स्टाफ, महाप्रवंन्धक उत्तर मध्य रेल प्रयागराज को भी रजिस्टर्ड डाक से उक्त ज्ञापन भेजा गया है।
मंडल सचिव अजय दुबे ने बताया कि देश मे 39000 हजार स्टेशन मास्टर्स द्वारा आज के दिन इस आंदोलन एस्मा पावर डे को एक साथ मनाया जा रहा है।