बदमाशों ने पड़ोसियों को घर में किया लॉक 

झांसी। जनपद के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिजौली में शारदा नगर कॉलोनी में स्थित न्यू सरस्वती कॉन्वेंट इण्टर कॉलेज के पास रामप्रकाश मिश्रा के सूने मकान को खंगाल कर लाखों का माल उड़ा कर बदमाश    चक्कर हो गये। वारदात को सुरक्षित अंजाम देने के लिए बदमाशों ने आस-पड़ोस के मकानों की  कुण्डी लगा दी थी।

घटनाक्रम के सम्बन्ध में बताया गया है कि गृहस्वामी रामप्रकाश मिश्रा तथा उनके परिवार के सदस्य स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले अपने बिजौली के मकान में ताले लगा कर झांसी वाले मकान में आये थे।15 अगस्त की रात में चोर उनके घर के मुख्य द्वार और कमरे का ताला तोड़कर मकान के अन्दर घुस गये। चोरों ने कमरे   रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, 50 हजार रूपये नगद, 2 लैपटॉप व जरूरती कागजात आदि पर हाथ साफ कर दिया। घटनाक्रम के पूर्व चोरों ने आसपास के मकानों की बाहर से कुंडी लगा दी थी। इसकी जानकारी पुलिस को घटना की छानबीन के दौरान मिली। पड़ोसियों ने बताया कि रात में उनके घर के बाहर के गेट की बाहर से कुण्डी लगा दी गयी थी।पुलिस को घटना की छानबीन के दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर घर से चुराए गए सामान में जो बदमाशों को बेकार लगा वह पड़ा मिला, बदमाश कुछ कागजात एवं अन्य बेकार सामान फेंक गए व कुछ कपड़ों एवं अन्य कागजो को जलाया भी।