झांसी। उत्तर मध्य रेल के झांसी मंडल के रेलवे अस्पताल में डॉ. महेंद्र सिंह यादव द्वारा अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया I डॉ. यादव यहाँ नियुक्ति से पूर्व ग्वालियर अस्पताल में अपर मंडल चिकित्सा अधीक्षक के पद पर सेवाएं प्रदान कर रहे थे I डॉ. यादव फिजिशियन, मधुमेह एवं ह्रदय रोग विशेषज्ञ हैं और पूर्व में भी मंडल रेल अस्पताल में यादगार सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।