मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा में भगवान श्री कृष्ण की नगरी वृन्दावन में संगीत सिखाने वाला गुरू ने मर्यादाओं की हदें कुचल कर विदेशी शिष्या से कई बार दुष्कर्म किया। दुष्कर्मी गुरू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पाकिस्तानी नागरिक है।

बुधवार को वृन्दावन कोतवाली में यूक्रेन निवासी किशोरी के पिता ने तहरीर दी कि उसकी बेटी को संगीत सिखाने वाले पाकिस्तानी युवक द्वारा दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि कृष्णा बल्लभ काम्प्लेक्स वृन्दावन तथा मूल निवासी नारायणपुरा करांची पाकिस्तान व हाल निवासी चैतन्य बिहार 25 वर्षीय आनन्द कुमार किशोरी को पिछले पांच साल से संगीत सिखाने उसके घर आया करता था।

यूक्रेन की रहने वाली किशोरी तथा उसका परिवार वृन्दावन में ही रहता है। किशोरी का इस्कान भक्त परिवार भी भजन गायन का काम करता है तथा संगीत गुरू पिछले पांच साल से किशोरी के घर आता जाता रहा है। टूरिस्ट वीजा पर आनंद पिछले दस साल से वृन्दावन में रह कर भजन कीर्तन करता रहा है। आरोपी गुरू द्वारा किशोरी का तीन दिन देह शोषण किया गया। इस घटनाक्रम से किशोरी सहित पूरा परिवार सदमे में है।