झांसी। उमरे के झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, झाँसी मंडल का पदभार श्री राजेश गुप्ता द्वारा ग्रहण किया गया I यहाँ आने से पूर्व श्री गुप्ता उपमुख्य कार्मिक अधिकारी उत्तर मध्य रेल प्रयागराज के पद पर पदस्थ थे I श्री राजेश भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा 2009 बैच के अधिकारी है I भारतीय रेल सेवा में आने से पूर्व यह भारतीय वायु सेना में भी सेवा प्रदान कर चुके हैं I जबकि झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उल्लास कुमार का स्थानांतरण उप मुख्य कार्मिक अधिकारी, एम् एल आर, झाँसी के पद पर हो गया  है I