झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी श्री दिनेश कुमार पी0 द्वारा एक नई पहल करते हुए प्रत्येक रविवार को जनपद के समस्त पुलिस कर्मियों हेतु (मंथन) ऑनलाइन कार्यशाला की शुरुआत की गयी है। मंथन कार्यशाला द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने हेतु विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों को आमन्त्रित किया जायेगा।
यह कार्यशाला मुख्यतः निम्न विषयों पर केन्द्रित रहेगी-
Ø विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारियों, रिटायर्ड पुलिस कर्मियों द्वारा समस्त उप निरीक्षकों/निरीक्षकों/पुलिस उपाधीक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने।
Ø साइबर अपराधों की जाँच एवं विवेचनाओं में साक्ष्य संकलन एवं वैज्ञानिक विधि से विवेचना करने।
Ø महिला संबंधी अपराधों में साक्ष्य संकलन एवं विवेचना करने।
Ø पुलिस में व्यवहार सुधार एवं जनता से शिष्टाचार हेतु प्रशिक्षण।
Ø पुलिस-मीडिया संवाद पर प्रशिक्षण।
Ø तनाव एवं अवसाद दूर करने हेतु कार्यशाला।
Ø पुलिस में टीम का निर्माण एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने हेतु कार्यशाला का आयोजन।
Ø अन्य महत्वपूर्ण बिषयों को भी सम्मलित किया जायेगा।
इसी क्रम में विगत रविवार को पुलिस अधीक्षक नगर श्री राहुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जूम ऐप के माध्यम से ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्री एम.पी. सिंह द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों व विवेचनाधिकारियों को बलात्कार, छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट पर कार्यशाला आयोजित कर विधिक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा चुका है।