झांसी। फिल्म नायक की कहानी में अभिनेता अनिल कपूर ने एक दिन के मुख्यमंत्री का अभिनय कर तालियां बटोरी थीं उसी तर्ज पर झांसी के मऊरानीपुर में 9 लड़कियों को एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी बनाया गया था। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत झाँसी जिले की मऊरानीपुर तहसील में टॉपर 9 लड़कियों को उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य प्रभारी बनाया गया। जिसके बाद बच्चियों ने सरकार की इस अभियान की प्रसंसा की। जिसमे उपजिलाधिकारी के पद पर सुनैना मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नैन्सी गुप्ता, मऊरानीपुर तहसीलदार आशी गुप्ता, मऊरानीपुर चिकित्सा अधीक्षक आरसी गुप्ता, मऊरानीपुर कोतवाली प्रभारी कुमकुम नायक, उप संभागीय कृषि अधिकारी वंशिका, खण्ड शिक्षा अधिकारी कृतिका, खण्ड विकास अधिकारी अंजली गुप्ता, मऊरानीपुर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी कंचन अग्रवाल को बनाया गया।

सुबह लगभग 10 बजे सभी टॉपर लड़कियों को सरकारी गाड़ी से उनके घर से लाया गया। इसके बाद उन्हें एक दिन का तहसील स्तर का अधिकारी बनाया गया। जिसके बाद तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव व पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार राहुल द्वारा उनके एक दिन के कार्य व अनुभव के बारे में जानकारी ली। जिसके चलते लड़कियों ने सरकार की योजना की सराहना की और भविष्य में अपने सपने को साकार करने की भी बात कही। सभी बच्चियों को शील्ड व उपहार देकर समान्नित किया गया। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार, कोतवाली प्रभारी शेलेन्द्र सिंह, एडवोकेट अशोक द्विवेदी, चिंतामन श्रीवास पार्षद आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।