झांसी। एनसीआरएमयू की शाखा नंबर 4 की प्रबंध समिति की बैठक में नये पदाधिकारी एवं सदस्यों का स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिल कर एवं पत्र लिख कर समस्याओं के समाधान का निर्णय लिया गया। सभा को नये संयुक्त सचिव पी के जैन, नये सहायक सचिव सुनील मिश्रा ने अपना परिचय दे कर संबोधित किया। अध्यक्षता कामरेड एन के सिंह द्वारा की गयी। संगठन को और मजबूत बनाने के लिये सभी ने आगे बढ़ कर लाल झंडे का परचम पूरे मंडल मे फहराने की प्रतिज्ञा ली व आपसी मतभेद, मनभेद भुलाकर कर एक जुट हो कर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। संचालन एच एन शर्मा द्वारा किया गया। अंत में अध्यक्ष कामरेड एन के सिंह ने आभार व्यक्त किया।