झांसी।12 नवंबर को NCRES मंडल कार्यालय (शुक्ल सदन) में मंडल अध्यक्ष श्री राम कुमार सिंह मंडल सचिव श्री भानु प्रताप सिंह चंदेल एवं मंडल संगठन सचिव श्री विवेक चड्डा जी की उपस्थिति में एन सी आर एम यू में पिछले 15 सालों से शाखा मै विभिन्न पदों पर कार्यरत और वर्तमान में शाखा नंबर 3 के उपाध्यक्ष श्री अतुल साहू ने NCRES की नीति से प्रभावित होकर प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की । इस अवसर पर मुख्य शाखा अध्यक्ष एनके त्रिपाठी कमर्शियल शाखा सचिव श्री महेंद्र सेन, पवन झरखरिया जी कालूराम, योगेश कुमार ,पंकज साहू आनंद वर्मा, जितेंद्र और सलमान उपस्थित थे। संचालन शाखा सचिव नीरज दुबे ने करते हुए आभार व्यक्त किया।