– पं. नेहरू ने समृद्धशाली भारत की स्थापना की : वशिष्ठ 
झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती महानगर के प्रमुख चौराहे पर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि नेहरू के कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थाई भाव प्रदान करना और विकास की योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना उनके कार्यकाल के मुख्य उद्देश रहे।

अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि भारत की आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू जब प्रधानमंत्री बने तो भारत बेहद गरीब था उन्होंने भारत की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया इसी के फलस्वरूप भारत देश ने धीरे-धीरे तरक्की की और उनके नेतृत्व में समृद्ध शाली भारत की स्थापना हुई। सभा का संचालन राजेंद्र रेजा नेे व आभार अफजाल हुसैन ने किया। इस अवसर पर राजेन्द्र शर्मा एडवोकेट, इम्तियाज हुसैन, मनीराम कुशवाहा, शफीक अहमद मुन्ना, रशीद मंसूरी, गौरव जैन, प्रिंस कटिहार, अमीरचंद आर्य, अंकुर मिश्रा, रशीद मंसूरी, रशीद कुरेशी, हैदर अली राकेश अमरया, धीरज गौतम आदि उपस्थित रहे।