कांग्रेस ने वृद्ध आश्रम में मनाई दीपावली 
झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ की अध्यक्षता में कॉन्ग्रेस ने हंसारी स्थित वृद्धा आश्रम में दीपावली मनाई व बुजुर्ग जनों को गिफ्ट मिठाई आदि देकर आशीर्वाद लिया।
मुख्य अतिथि प्रदीप जैन आदित्य ने बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी आपके बेटे जैसे ही हैं आपका आशीर्वाद आज हम लोगों को मिल गया है, हमें आपके साथ दीपावली मना कर बहुत अच्छा लगा।
अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि आज हम लोगों ने सही मायने में दीपावली का आनंद प्राप्त किया है। हम सब आपके परिवार के सदस्य हैं और सदैव आपकी सेवा के लिए तत्पर हैं। उक्त अवसर पर मनीराम कुशवाहा, अफजाल हुसैन,गौरव जैन ,अंकुर मिश्रा, सफीक अहमद मुन्ना, प्रिंस कटिहार, अमीरचंद आर्य,जे.जे राय आदि उपस्थित रहे।