झांसी। एन सी आर एम यू के शाखा नंबर 3 के सहायक सचिव राजेश बगला व उनके साथ कई साथियों ने एन सी आर ई एस के नीतियों के प्रति आस्था व्यक्त की और तिरंगे झंडे का दामन थाम लिया। आज मंडल कार्यालय शुक्ल सदन में मंडल अध्यक्ष राम कुमार सिंह व मंडल मंत्री भानु प्रताप चंदेल और मंडल संगठन सचिव विवेक चड्डा की उपस्थिति में राजेश बगला, सहदीप यादव, राजेंद्र पाल, इंद्रपाल सिंह, ओम प्रकाश, सुजान सिंह, रामपाल, जसपाल सिंह, गजराज यादव, ओम प्रकाश, हेमराज, राकेश, बलवान, हेमंत कुमार, हरि मोहन , नरेंद्र कुमार शाक्य ने एन सीआर ई एस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अतुल साहू, सलमान खान, कालूराम , जितेंद्र, योगेश आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नीरज कुमार दुबे सचिव मुख्य शाखा एवम् आभार मोहम्मद उमर खान ने व्यक्त किया।