कोविड-19 के परिपेक्ष में जन आन्दोलन

झांसी। उमरे का झाँसी मंडल द्वारा कोविड-19 के परिपेक्ष में मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर के नेतृत्व में 08 अक्टूबर से प्रारंभ किये गए जन आन्दोलन कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभायी जा रही है I मंडल द्वारा उक्त मुहीम के तहत 08 अक्टूबर से 27 नवंबर तक 54334 व्यक्तियों को कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल को निभाने हेतु मंडल के रेलकर्मचारियों, उनके परिजनों तथा यात्रियों को ढिलाई न बरतने हेतु निरंतर जागरूक किया जा रहा है I उक्त मुहीम निरंतर जारी है, जिसमें विभिन्न रैलियां आदि निकालते हुए सभी जनमानस को जागरूक किये जाने का प्रयास किया जा रहा है I कोविड-19 के विरुद्ध जारी अभियान में मंडल द्वारा सभी स्टेशनों, वर्कशॉप, डिपो, शॉप्स आदि पर बैनर, पोस्टर आदि माध्यमों से प्रदर्शन कर “क्या करें…क्या न करें” जैसी आवश्यक जानकारियों को साझा किया गया है I इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया के माध्यम से भी उपयोगकर्ताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया है I

मंडल के 14 स्टेशन पर उपलब्ध आटोमैटिक यात्री उद्घोषणा सिस्टम तथा अन्य स्टेशनों पर उपलब्ध मैन्युअल उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से कोविड-19 प्रोटोकॉल सम्बंधित सूचनाओं को लगातार प्रसारित किया जा रहा है I मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगे LED वाल पर भी निरंतर सूचनाये प्रदर्शित की जा रही है, जिससे जन मानस को इस महामारी के खिलाफ जंग लड़ने हेतु प्रेरित किया जा रहा है I