– राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का निर्वहन लगन और मेहनत के साथ पूरी करूंगा – अंचल

झांसी। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रसार प्रचार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद दामोदरदास मोदी तथा राष्ट्रीय संगठक जयघोष महाराज की संस्तुति पर हिन्दू संगठन के नेता अंचल अड़जरिया को कानपुर बुन्देलखण्ड प्रान्त का क्षेत्रीय महामंत्री तथा मनीष साहू को प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। बुन्देलखण्ड व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में सुभाष गंज स्थित कार्यालय में दोनों पदाधिकारियों का स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया गया। इस दौरान अंचल अड़जरिया ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का निर्वहन वह लगन और मेहनत के साथ पूरी करेगे।