झांसी। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश महासचिव एवं मंडल प्रभारी नीलम राजपूत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जिला अध्यक्ष भगवानदास कोरी, शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, उप जिला पंचायत सदस्य बलवान सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष नीता अग्रवाल, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभा पाल आदि ने संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग के लोगों को कांग्रेस संगठन में अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का आवाहन किया।

बैठक में प्रदेश महासचिव एवं झांसी मंडल प्रभारी नीलम राजपूत ने कहा कि भाजपा, सपा व बसपा अभी तक सत्ता हासिल करने के लिए पिछड़े वर्ग का उपयोग वोट बैंक के रूप में करते रहे हैं। जबकि पिछड़ा वर्ग के विकास और उन्हें भागीदारी देने के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया है। पिछड़ा वर्ग ठगा सा महसूस कर रहा है। अभी तक जो भी प्रगति हुई है, उसमें कांग्रेस सरकारों का महत्वपूर्ण योगदान है। श्रीमती राजपूत ने बुंदेलखंड में पिछड़े वर्ग के संगठन को विस्तार रूप देने के लिए जिला एवं शहर अध्यक्षों के रूप में ऊर्जावान लोगों को पद देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर जिला स्तर पर पार्टी संगठन में पिछड़े वर्ग के लोगों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव जी द्वारा अपने पदाधिकारियों को जिले तथा मंडल स्तरीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में जाकर संगठन के पदाधिकारियों के चयन का कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष मनीराम कुशवाहा ने कहा कि हाईकमान की मंशा है कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को कांग्रेस संगठन में उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया जाए। इसके तहत कांग्रेस के सभी विभाग एवं प्रकोष्ठों को सक्रियता प्रदान की जा रही है। विशेष रुप से पार्टी पिछड़े वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ कर मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर प्रदेश सचिव प्रशांत बदरिया, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुलदीप यादव, योगेंद्र सिंह पारीछा, भारत सिंह यादव, प्रिंस कटियार, युवराज सिंह यादव, धर्मदास पटेल, धर्मेंद्र कुशवाहा, अमित गुप्ता, असगर अली, गोलू परिहार आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रदेश सचिव सोनल पटेल ने और आभार ऋषभ साहू ने व्यक्त किया।