रेल कर्मचारियों को सुगम सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से कार्मिक विभाग झाँसी मंडल द्वारा विकसित वेबसाइट व कार्मिक सारथि लिंक की रचना

झांसी। संदीप माथुर मंडल रेल प्रबंधक की उपस्थिति में मंगलवार को मंडल कार्यालय प्रांगण में मण्डल के कार्मिक विभाग द्वारा विकसित वेबसाईट “कार्मिक सारथी” लिंक के साथ शुभारम्भ हुआ। इस नव विकसित वेबसाईट http:// www.ncrjhspb.com के माध्यम से झांसी मण्डल के कर्मचारीगण श्रम एवं समय की बचत के साथ सेवा से सम्बन्धित अपनी सभी समस्याओं को दर्ज कराकर हल पा सकते हैं। इस वेबसाईट के माध्यम से कर्मचारीगण न केवल अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकते हैं बल्कि स्मार्ट सिस्टम द्वारा उत्पन्न किये गए टोकन नम्बर की मदद से अपनी दर्ज करायी गयी समस्या पर विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कार्मिक विभाग द्वारा एच.आर.एम.एस. एवं सेवा सम्बन्धी पूछताछ हेतु हेल्पलाईन नं (9794825807) मोबाइल  ; 0510.2371627 लैंडलाइन भी जारी किये गये हैं।इसके साथ ही साथ सामाजिक नेटवर्किंग के महत्व को ध्यान में रखते हुए झांसी मण्डल कार्मिक विभाग द्वारा फेसबुक ग्रुप “ Personnel Department Jhansi Division” का भी शुभारम्भ किया गया I जिसे कर्मचारीगण अपनी सेवा से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निस्तारण के लिए  www.facebook.com/JhansidivisionPersonnel के माध्यम से एक्सेस कर सकते है। मण्डल के कर्मचारियों को कार्मिक विभाग की नव विकसित वेबसाईट एवं फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए जागरूक किया गया।

झांसी मण्डल सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मानार्थ पास जारी करने हेतु एच.आर.एम.एस. के तहत विकसित माड्यूल के माध्यम से झांसी मण्डल में पहला मानार्थ पास श्री जीवन प्रकाश, सेवानिवृत्त, मुख्य कर्मचारी हित निरीक्षक को जारी किया गया जिसे मण्डल रेल प्रबन्धक महोदय ने प्रदान किया। मण्डल रेल प्रबन्धक ने वेबसाईट/फेसबुक पेज को विकसित करने में योगदान देने वाले कार्मिक विभाग के कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप 5000 रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/टेक्नीकल  अमित सेंगर, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन  दिनेश वर्मा एवं सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे। वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता द्वारा उपस्थित अधिकारियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।