#Jhansi गणतंत्र दिवस परेड के लिए वर्दी तैयार कर रहे थे, मौत ने झपट्टा मारा

0
65

अचानक सीने में दर्द होने से डिप्टी जेलर की मौत

झांसी। जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर सुरेंद्र कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह रविवार रात को जेल ड्यूटी समाप्त कर अपने आवास पर पहुंचे थे और गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए अपनी वर्दी तैयार कर रहे थे, तभी अचानक सीने में दर्द उठा। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद परिजन शव को पैतृक गांव मुरादाबाद ले गए।

जेल कैंपस में पत्नी और तीन बच्चों सहित रहते थे.

सुरेंद्र कुमार (56) पुत्र नन्हे सिंह मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव के रहने वाले थे. उत्तर प्रदेश कारागार में डिप्टी जेलर के पद पर कार्यरत थे। लगभग सात महीने पहले ही सुरेंद्र गाजियाबाद से ट्रांसफर होकर झांसी आए थे। वह जेल परिसर में ही अपने बच्चों और पत्नी के साथ रहते थे। सुरेंद्र कुमार को जेल खुलवाने और जेल बंद करवाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

रविवार सुबह रोजाना की तरह समय पर जेल पहुंचे और जेल के नियम के अनुसार सभी काम किए। दोपहर घर जाने के बाद शाम वापस जेल पहुंचे और रात में जेल बंद कराकर घर चले गए थे। देर रात सूचना मिली कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है. उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक डिप्टी जेलर सुरेंद सिंह के बेटे योगेश ने बताया परिवार में मां कमला देवी, छोटा भाई दिलीप और एक छोटी बहन है। वह जेल कॉलोनी में ही रहते हैं। उसकी शादी हो चुकी है। दोनों भाई प्राइवेट जॉब करते हैं, जबकि बहन पढ़ाई करती है। रविवार रात पापा रोजाना की तरह ड्यूटी से घर वापस लौटे और खाना खाया. सुबह गणतंत्र दिवस पर परेड में जाने के लिए वर्दी तैयार कर रहे थे, तभी अचानक उनको घबराहट हुई और सीने में दर्द होने लगा. उनको मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अपने पुस्तैनी गांव लेकर जा वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here